जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों की गैस गोदाम और कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की गई है ।      

 

• जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एल.पी.जी. गैस…

 

 

दरभंगा  जिलाधिकारी, दरभंगा के आदेश के आलोक में जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों की गैस गोदाम और कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की गई है ।

 

वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से चलते रहें।

उल्लेखनीय है कि  दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 16 मार्च को 2588 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 9657 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं।

• दरभंगा जिला में 17 मार्च 2026 को 9480 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 19137 गैस सिलेंडर 17 मार्च को वितरण होने की संभावना है ।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। नागरिक अपने घरों में गैस को अनावश्यक जमा नहीं करें। एलजी का वितरण पूर्व पारदर्शी के साथ समान तरीके से किया जा रहा है। लोग पैनिक नहीं हो जिला प्रशासन सबको गैस उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।

• एलपीजी गैस का जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

• आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें ।

जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

 

 

 

Check Also

• भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, जिलाधिकारी का मकान सूचीकरण कर किया गया प्रारंभ 

🔊 Listen to this   • भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *