वार्ड 22 की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन का धरना-प्रदर्शन

दरभंगा के वार्ड नंबर 22 में जनसमस्याओं को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के वार्ड 22 अध्यक्ष गोपाल कुमार भगत के नेतृत्व में दरभंगा नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में वार्ड 22 की विभिन्न समस्याओं जैसे साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था, जल निकासी की समस्या, बढ़ती गंदगी और नागरिक सुविधाओं की अनदेखी को लेकर आक्रोश जताया गया।
एमएसयू के वार्ड 22 अध्यक्ष गोपाल कुमार भगत ने कहा की 4 समस्या को लेकर यह आंदोलन किया गया हैं हमारी मांग हैं की बागमती नदी किनारे घाट का निर्माण किया जाए, भगत टोला में नाला का निर्माण किया जाये, प्रत्येक घर को नल का जल उपलब्ध किया जाये, सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट और डस्टबिन की व्यस्था की जाए
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के जिला अध्यक्ष अंकित आज़ाद ने बताया कि दरभंगा नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। नगर के कई वार्डों में नालियां जाम हैं, कचरे का ढेर लगा है और आम जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। अगर जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन और भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
संगठन के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने भी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता टैक्स देती है लेकिन बदले में उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह जनता के साथ सीधा अन्याय है।
वहीं दरभंगा नगर प्रवक्ता प्रतीक सत्संगी ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन हमेशा जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहा है और आगे भी शहर की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सभी जन समस्याओं का समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसपर दरभंगा उप नगर आयुक्त ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए सभी मांग पूरा करने का भरोसा दिया जिसके बाद आंदोलन को समाप्त किया गया
बैठक में किरण देवी, अमिता देवी, तुलसी देवी, मंजू देवी, शिला देवी, रूपबिनी देवी, दुर्गा कुमारी गोदावरी कुमारी मीरा देवी, रामसरोवर देवी, गोपी कुमार भगत, धीरज खट्टीक अभिषेक कुमार, अशोक साह, सरवन भगत, चंदन कुमार, बजरंगी कुमार, रवि कुमार प्रतीक सत्संगी मौजूद थे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal