• डीएम की अध्यक्षता में बिहार दिवस आयोजन हेतु हुई बैठक… 

 

• डीएम की अध्यक्षता में बिहार दिवस आयोजन हेतु हुई बैठक…

बिहार दिवस-2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा,तैयारी एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिहार दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी प्रातः 8: 30 बजे का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जन-जन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास , सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हो सके।
उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों एवं गलियों में प्रतिमाओं की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च 2026 प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी,लहेरियासराय में किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चयन प्रक्रिया अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में संपन्न कराई जाएगी।
कार्यक्रम के सफल संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति प्रेक्षागृह परिसर में की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें,।
बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार,प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा वृषभानु चंद्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी परिमल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• जिला पदाधिकारी ने गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया… 

🔊 Listen to this   • जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *