Breaking News

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत लक्ष्मी सागर तालाब पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित… 

 

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत लक्ष्मी सागर तालाब पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित…

 

• कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता,संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना

 

• अभियान में एनसीसी कैडेट्स,एनएसएस स्वयंसेवक एवं नगर निगम की टीम रही शामिल…

 

दरभंगा  जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा  कौशल कुमार के निर्देशनुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा जिला परियोजना पदाधिकारी  फारूक इमाम के नेतृत्व में लक्ष्मी सागर तालाब के दक्षिणी घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस दौरान घाट के किनारे एवं तालाब से कूड़ा-कचरा हटाकर व्यापक साफ-सफाई की गई।

इस अभियान में 8 बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्स, एम०एल०एस०एम० कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक, दरभंगा नगर निगम के स्वच्छता साथ ही एवं स्वच्छता कर्मी तथा नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

साथ ही स्थानीय वार्ड पार्षद  सुचित्रा रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम ने युवाओं को संबोधित करते हुए जल संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता की भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि “जल संरक्षण एक सामूहिक दायित्व है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। जब तक समाज के सभी वर्ग मिलकर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक जल स्रोतों का संरक्षण संभव नहीं है। हमें अपने दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं संरक्षण की आदत विकसित करनी होगी।”

इस अवसर पर  गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई, जिसमें जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने, कूड़ा-कचरा एवं पॉलीथिन का उपयोग न करने, जलीय जीवों एवं वृक्षों के संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा प्रत्येक बूंद के संचयन का संकल्प लिया गया।

अभियान में कुमार अनुराग, प्रमोद ठाकुर, पूजा कुमारी, मणिकांत ठाकुर, संजीव कुमार, ओमकार नाथ झा, खुशी कुमारी, नीतू कुमारी, दीप प्रकाश झा, राजा राम सहित 50 से अधिक कैडेट्स, स्वयंसेवक एवं कर्मियों ने सहभागिता की।

 

Check Also

• जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

🔊 Listen to this   • जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *