Breaking News

जिलाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’ का आयोजन रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

जिलाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’ का आयोजन

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा बुधवार को समस्तीपुर मंडल कारा में बंदी दरबार का आयोजन किया गया गया। जिसमे एक-एक करके बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सबसे पहले कारा परिसर पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत कारा कर्मियों के लिए स्थापित ओपन जिम का विधिवत उद्घाटन किया। ओपन जिम के उद्घाटन के बाद डीएम की अध्यक्षता में मंडल कारा परिसर में बंदी दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) नरेंद्र शर्मा, काराधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा, प्रभारी उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक प्रेरणा पटेल, कंचन कुमारी सहित कारा के सुरक्षा कर्मी और बड़ी संख्या में बंदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में काराधीक्षक ने डीएम को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। बंदी दरबार में बंदियों ने बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पानी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए छह चापाकल लगाने और गर्मी से राहत के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि बंदियों की सुविधा के लिए जल्द ही चापाकल और वाटर कूलर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *