Breaking News

•  कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय उपडाकघर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  • ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय उपडाकघर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान

 

ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

दरभंगा: अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल के प्रतिनिधिमंडल राज किशोर सहनी,अगम प्रसाद,मन्नू प्रसाद सिंह,मोहन झा, उमेश मंडल अमरेश सिंह, के साथ आज माननीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर को ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि डाक विभाग देश की संचार व्यवस्था की रीढ़ है, जिसमें अधिकांश डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं। इन डाकघरों में कार्यरत लाखों ग्रामीण डाक सेवक आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

 

संघ के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री श्री राज किशोर सहनी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 1977 में ग्रामीण डाक सेवकों को सिविल पद धारक घोषित किए जाने के बावजूद उन्हें अब तक विभागीय कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं दी गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों से बचत बैंक (SB), आवर्ती जमा (RD), सावधि जमा (TD), सुकन्या समृद्धि योजना (SSA), इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) खाते खोलने, बीमा (PLI/RPLI) का कार्य, घर-घर जाकर भुगतान सेवा तथा डाक वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पेंशन, समुचित चिकित्सा सुविधा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों से वंचित रखा गया है।

 

संघ ने सांसद महोदय से निम्नलिखित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की—

 

1. ग्रामीण डाक सेवकों को आठवें वेतन आयोग में शामिल किया जाए।

2. पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री एस. एस. महादेवैया की सेवा अविलंब बहाल की जाए।

3. ग्रामीण डाक सेवकों की कार्य अवधि 8 घंटे निर्धारित की जाए।

 

संघ ने आशा व्यक्त की कि माननीय सांसद के नेतृत्व में ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *