Breaking News

लंबित मांगों के समर्थन में काला विल्ला लगा काम कर रहे सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारी 

लंबित मांगों के समर्थन में काला विल्ला लगा काम कर रहे सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारी

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में सीएम साइंस कालेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन काला विल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा ने शनिवार को बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काला विल्ला लगाकर अपने दायित्वों के निर्वहन का यह सिलसिला आगामी 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। जबकि 17 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए सभी कर्मचारी अपने हित से जुड़ी चिरप्रतीक्षित मांगों के समर्थन में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर महासंघ के बैनर तले आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शनिवार को कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के सचिव अनुपम कुमार झा ने किया। उनके नेतृत्व में कॉलेज के कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन के दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस सांकेतिक विरोध का मूलभूत उद्देश्य कर्मचारियों के चिर लंबित मांगों की ओर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। इन लंबित मांगों के पूरा होने तक विरोध जताने का चरणबद्ध कार्यक्रम जारी रहेगा। शनिवार को काला विल्ला लगाकर काम करने वाले कर्मचारियों में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के संरक्षक क्षेत्र के संरक्षण शमशाद अली, शिवशंकर झा, जीतेंद्र राम, गोपाल सिंह, मिसरी साह, राजेश कुमार सिंह, रमा शंकर भंडारी, जरीना खातून, ज्योति कुमारी, सिंटू कुमार, प्रफुल्ल कुमार झा आदि शामिल थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *