• नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन…

• नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन…

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ के तत्वावधान में दिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, असम में 01 से 04 अप्रैल 2026 तक आयोजित नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में देशभर की 50 से अधिक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए राधा कुमारी ने 7वां स्थान, श्रुति सिंह ने 8वां स्थान तथा मंजीत कुमार ने 12वां स्थान प्राप्त किया।

 

विशेष बात यह रही कि यह तीनों खिलाड़ियों का पहला यूनिवर्सिटी गेम्स था, और अपने डेब्यू में ही इन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। राधा कुमारी एम.के. कॉलेज की स्नातक की छात्रा होने के साथ-साथ ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में कराटे टीचर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं श्रुति सिंह एम.एल.एस.एम. कॉलेज की स्नातक की छात्रा हैं और जूनियर डीपिएस में कराटे टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मंजीत कुमार मारवाड़ी कॉलेज के स्नातक के छात्र हैं और दरभंगा सेंट्रल स्कूल में कराटे टीचर के रूप में कार्यरत हैं।

 

*खिलाड़ियों ने जताया आभार*

प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों ने अपने कोच मुकेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण और निरंतर प्रेरणा का परिणाम है। खिलाड़ियों ने बताया कि कोच ने उन्हें तकनीकी के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया, जिसके कारण वे अपने पहले ही यूनिवर्सिटी गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।

 

इस उपलब्धि पर स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अभय कुमार, महासचिव पंकज कांबली तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के मुख्य सलाहकार डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज एवं अध्यक्ष राजीव रंजन ने खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Check Also

• दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *