• अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

• केवटी प्रखंड के आंगनवाड़ी केन्द्र पर आयोजित “सखी वार्ता” में बाल विवाह, दहेज प्रथा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा
दरभंगा महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा के तत्वावधान में महिलाओं एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास तथा सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया के अवसर पर) को बाल विवाह रोकथाम के उद्देश्य से आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम-सह-“सखी वार्ता” का आयोजन किया गया।
• यह कार्यक्रम जिले के केवटी प्रखंड अन्तर्गत आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या – 304 पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था।
बाल विवाह और दहेज प्रथा पर जोरदार प्रहार कार्यक्रम के दौरान लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन पर बल दिया।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
वित्तीय साक्षरता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं अन्य आर्थिक सहायता योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
हेल्पलाइन सेवाओं का प्रचार-प्रसार
कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘181 महिला हेल्पलाइन’ एवं ‘1098 चाइल्ड हेल्पलाइन’ के बारे में जानकारी दी गई, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष जोर
किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और निरंतर शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
सक्रिय सहभागिता और संवाद
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया। इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए व्यवहारिक सुझाव दिए।
• जिला प्रशासन, दरभंगा एवं महिला एवं बाल विकास निगम का लक्ष्य जिले की प्रत्येक महिला को सशक्त, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह रोकथाम हेतु सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal