•  जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा  • कल जिला में 25,184 गैस सिलेंडर होगा वितरित 

 

•  जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा

•  नागरिक पैनिक नहीं हो, नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

• कल जिला में 25,184 गैस सिलेंडर होगा वितरित

 

• कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का किया गया त्वरित निष्पादन

दरभंगा  जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क  सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में आज कुल 8,668 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6,551, बेनीपुर अनुमण्डल में 1,066 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,051 शामिल है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सदर अनुमण्डल में 6,528 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 1,960 तथा बिरौल अनुमण्डल में 2,161 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 11 अप्रैल को 10,649 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

•  उन्होंने आगे बताया कि 12 अप्रैल, 2026 को लगभग 14,535 एल.पी.जी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 10,611, बेनीपुर अनुमण्डल में 1,674 एवं बिरौल अनुमण्डल में 2,250 शामिल है। जबकि उसी दिन 25,184 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 17,139, बेनीपुर अनुमण्डल में 3,634 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4,411 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण होने की संभावना है।

• एल.पी.जी गैस सिलेंडर से संबंधित जिले में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दूरभाष संख्या 06272-245055 है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है।

उप निदेशक सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। बुकिंग के उपरांत 1 से 2 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन, दरभंगा जिलावासियों से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।

जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में लगातार वरीय पदाधिकारियों के द्वारा गैस एजेंसी और होटलों मे औचक छापामारीकी जा रही है। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर जिला प्रशासन की पहली नजर है।

 

Check Also

• दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *