Breaking News

पायोनियर शिक्षण संस्थान में क्विज प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन… 

पायोनियर शिक्षण संस्थान में क्विज प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन…

दरभंगा, बहादुरपुर प्रखंड के डरहार पंचायत स्थित अब्दुलनाहपुर (गंगा पट्टी सालहा) में अवस्थित पायोनियर शिक्षण संस्थान में क्विज प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान की मैट्रिक परीक्षा में राधा कुमारी ने 439 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र एवं माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में वर्षा कुमारी ने 463 अंक तथा निशु कुमारी ने 430 अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके अलावा दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भी अपने उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के आत्मविश्वास, तर्कशक्ति एवं प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया। संस्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का माध्यम बना, बल्कि छात्रों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें प्रेरित करने का भी कार्य किया।

इस अवसर पर मनोज सर, देवेंद्र सर, बलराम सर तथा संस्थान के डायरेक्टर कौशल सर ने भी भाग लिया और सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *