Breaking News

• 75 गैस एजेंसियों के द्वारा कल 14,861 गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • 12 अप्रैल को 8,765 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का हुआ वितरण 

 

• 75 गैस एजेंसियों के द्वारा कल 14,861 गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

 

 

• 12 अप्रैल को 8,765 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का हुआ वितरण

• आज जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा 07 गैस एजेंसी एवं 06 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

 

 

दरभंगा  जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से गैस का वितरण किया जा रहा है।

• उन्होंने कहा कि विवाह/शादी समारोह वगैरह के लिए व्यावसायिक गैस आपूर्ति/उपलब्धता हेतु अनुमण्डल स्तर पर कार्य किया जा रहा है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा शादी कार्ड आदि के आधार पर कमर्शियल गैस उपलब्ध कराया जाएगा। शादी विवाह के अवसर पर किसी भी नागरिकों को गैस की कमी नहीं होगी, शादी धूमधाम से करेंगे।

जिलाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार के निर्देश पर सभी गैस एजेंसियों के द्वारा होम डिलीवरी की जा रही है।

• उन्होंने कहा कि एल.पी.जी गैस सिलेंडर से संबंधित जिले में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दूरभाष संख्या – 06272- 245055 है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी गैस कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ प्रतिदिन गैस आपूर्ति के सबंध में नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में आज 8,765 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण किया गया है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6,719, बेनीपुर अनुमण्डल में 856 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,190 शामिल है।

उन्होंने कहा कि सदर अनुमण्डल में 9,390 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 1,436 तथा बिरौल अनुमण्डल में 3135 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 12 अप्रैल को 13,961 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

 

उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 9,840 बेनीपुर अनुमण्डल में 1,436 एवं बिरौल अनुमण्डल में 3585 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।

उप निदेशक सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। नागरिक गैस बुकिंग में पैनिक नहीं हो ।गैस बुकिंग के उपरांत 2 से 3 दिनों में उनका होम डिलीवरी के माध्यम से एलपीजी गैस सिलेंडर मिल रहा है।

• उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, दरभंगा जिलावासियों से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें।

सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।

• जिलाधिकारी ने निर्देश के आलोक में जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

आज 12 अप्रैल को जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा 07 गैस एजेंसियों एवं 06 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

 

Check Also

• नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन…

🔊 Listen to this • नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *