Breaking News

पंचायती राज मंत्री पहुंचे समस्तीपुर, चल रहे कई योजनाओं का किया निरीक्षण रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल ब्यूरो चीफ समस्तीपुर

पंचायती राज मंत्री पहुंचे समस्तीपुर, चल रहे कई योजनाओं का किया निरीक्षण

 

 

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश रविवार को समस्तीपुर पहुंचे। जिस दौरान जिले में कई जगहों पर लोगों से मुलाकात किए। साथ ही उजियारपुर पहुंच कर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कमला पंचायत भगवानपुर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम डीहबार में एक कार्यक्रम में पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को लोगों ने पाग और चादर से स्वागत किया। जिसके बाद ग्राम पंचायत राज पाड़ में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत बनाये गए ग्रामीण हाट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा की यह हाट स्थानीय किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपनी उपज और उत्पादों के बेहतर विपणन का सशक्त माध्यम प्रदान करेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देगा।

Check Also

• नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन…

🔊 Listen to this • नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *