Breaking News

• 15 अप्रैल को 14 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य 

 

• 15 अप्रैल को 14 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

 

 

 

• आज जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा 05 गैस एजेंसी एवं 08 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण।

 

 

दरभंग  – जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से गैस का वितरण किया जा रहा है।

• उन्होंने कहा कि विवाह/शादी समारोह वगैरह के लिए व्यावसायिक गैस आपूर्ति/उपलब्धता हेतु अनुमण्डल स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार के निर्देश पर सभी गैस एजेंसियों के द्वारा होम डिलीवरी सामान्य है।

• उन्होंने कहा कि एल.पी.जी गैस सिलेंडर से संबंधित जिले में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दूरभाष संख्या – 06272-245055 है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा है।

• अभी तक जिला नियंत्रण कक्ष को 1571 शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें से 1500 का निवारण कर दिया गया है।

 

• उन्होंने कहा कि जिले में आज 5996 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण किया गया है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 4660, बेनीपुर अनुमण्डल में 671 एवं बिरौल अनुमण्डल में 665 शामिल है।

उन्होंने कहा कि सदर अनुमण्डल में 10,587 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 707 तथा बिरौल अनुमण्डल में 2256 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 14 अप्रैल को 13,550 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

 

15 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 10,587 बेनीपुर अनुमण्डल में 707 एवं बिरौल अनुमण्डल में 2763 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।

 

उप निदेशक सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। नागरिक गैस बुकिंग में पैनिक नहीं हो ।गैस बुकिंग के उपरांत 2 से 3 दिनों में उनका होम डिलीवरी के माध्यम से एलपीजी गैस सिलेंडर मिल रहा है।

*उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, दरभंगा जिलावासियों से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें।*

सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।

 

आज 14 अप्रैल को जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा 05 गैस एजेंसियों एवं 08 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

 

Check Also

दरभंगा  जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में एल.पी.जी. गैस की वर्तमान उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। 

🔊 Listen to this   • जिलाधिकारी एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध किए संवाददाता सम्मेलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *