• दरभंगा इंडोर स्टेडियम में दिव्यांगजन कैंप का आयोजित 110 लोगों की निशुऊल्क जांच

दरभंगा कौशल कुमार जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज दरभंगा के इंडोर स्टेडियम लहेरिया सराय में सोमवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष नि: शुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया ।
• जिला प्रशासन दिव्यांग नागरिकों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। आज की विशेष कैंप में इलाज करा कर दिव्यांगजन काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि एक ही जगह सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिल गई जो काफी अनुभवी एवं विशेषज्ञ थे ।उन्हें निःशुल्क जांच और आवश्यकता अनुरूप दवाई भी दी गई। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मन ही मन धन्यवाद दिया*।
यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड बनवाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे, जिनमें से 110 लाभुकों की चिकित्सीय जांच की गई।
मेडिकल बोर्ड की देखरेख में आयोजित इस कैंप में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। इसमें डॉ. कुणाल शंकर और डॉ. अरुण प्रकाश (आर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. संजय कुमार सुमन (जनरल सर्जन), डॉ. ओम प्रकाश झा (मेडिसिन), डॉ. राजेश कुमार (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. प्रिस कुमार (ईएनटी विशेषज्ञ) और डॉ. प्रकाश झा (मनोचिकित्सक) शामिल थे।
कैंप के सफल संचालन के लिए सिविल सर्जन कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे,जिन्होंने पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं को संभाला।
उनकी देख रेख में पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई।
जो लोग इस कैंप में शामिल नहीं हो सके,वे सिविल सर्जन कार्यालय में जाकर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भी अपनी जांच करवा सकते हैं।
सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा आशीष अमन ने बताया कि जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार आगे भी इस तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे,ताकि सभी दिव्यांगजनों को समय पर यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal