Breaking News

समस्तीपुर में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों लोग हुए शामिल रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल ब्यूरो चीफ

समस्तीपुर में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों लोग हुए शामिल

 

 

समस्तीपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समस्तीपुर शहर में एक ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को जय भीम के नारों से गुंजा समस्तीपुर जो ताजपुर रोड से शुरू होकर पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए अनुमंडल कार्यालय स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंची। इससे पहले शोभायात्रा में आकर्षक झांकियाँ, डॉ. अंबेडकर की झलक दिखाते पोस्टर, संविधान की महत्ता को दर्शाते नारों और गीतों के माध्यम से एक जनजागरण का वातावरण बना। इस कार्यक्रम में समाजसेवी रंजीत राम ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें जो अधिकार दिए, वे किसी के दया से नहीं, बल्कि संघर्ष से प्राप्त हुए हैं। इस शोभायात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि बहुजन समाज जाग चुका है और अब किसी भी अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। हमारा संघर्ष संविधान के रास्ते पर आधारित है और रहेगा। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता ने डाॅ. अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की। मौके पर अतिथि के रूप में सांसद शांभवी चौधरी, महापौर अनिता राम, पूर्व विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, पूर्व चेयरमैन तरकेश्वरनाथ गुप्ता, मनीष यादव आदि शामिल हुए। साथ ही कृष्णा प्रसाद कन्हैया जी, कुणाल राम, सोनू चैधरी, मुकेश कुमार राम, संजीत राम, अरविंद कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *