Breaking News

• हसनपुर बाजार में धूमधाम से केक काटकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई • रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल ब्यूरो चीफ

हसनपुर बाजार में धूमधाम से केक काटकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

 

 

समस्तीपुर जिले के हसनपुर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में धूमधाम से केक काटकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में जय भीम के नारों के साथ झांकी निकाली गई। इस कार्यक्रम में अग्रसेन भवन पर मुख्य अतिथि के रूप में नेता रामनारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए गए रास्ते पर चलकर सभी आगे बढ़े, वे जाति प्रथा को समाज की सबसे बड़ी बीमारी मानते थे। उनका मानना था कि वर्गहीन समाज के लिए जातिविहीन समाज का होना अनिवार्य है, जहाँ सभी को समान अधिकार मिलें। उनके कथन शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो कथन को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़े। बाबा साहब भारतीय समाज को हर वक़्त जोड़ने का काम किया। इस मौके पर प्रोफेसर प्रेमलाल राम, अमित जायसवाल, कैलाश राम, राजा जाटव, रूपेश यादव, रमेश राम, विकास यादव, अजय राम, सुजीत राम, नंदन राम, अरविंद यादव, राजेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *