• पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सतप्रतिशत क्रियान्वन को लेकर हुई बैठक

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत भार एवं मासिक बिजली खपत अधिक है तथा जो इस योजना में रुचि रखते हैं, उनके घर-घर जाकर योजना की विस्तृत जानकारी दें तथा सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्युत विभाग के अभियंताओं द्वारा जिले के अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घरों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है।
विगत 8 दिनों में कुल 1400 घरों का विजिट किया गया, जिसमें 169 उपभोक्ताओं ने -योजना में रुचि दिखाई है । जिलाधिकारी ने सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को कम-से-कम 50 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन हेतु तैयार करने का निर्देश दिया।
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में बैंक ऋण उपलब्ध कराने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया।, जहां इच्छुक लाभुकों को सोलर पैनल स्थापना के लिए आसानी से ऋण मिल सके और योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु आधार संख्या एवं बिजली बिल की आवश्यकता होगी ।
सभी संबंधित पदाधिकारी योजनांतर्गत अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने हेतु सक्रियता से कार्य करें।
बैठक में अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (ग्रामीण) के अमोद कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बेनीपुर के पदाधिकारी, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, बैंक के पदाधिकारी तथा अधिकृत वेंडर उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal