Breaking News

दरभंगा  जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में एल.पी.जी. गैस की वर्तमान उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। 

 

• जिलाधिकारी एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध किए संवाददाता सम्मेलन आयोजित

दरभंगा  जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में एल.पी.जी. गैस की वर्तमान उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया।

संवाददाता सम्मेलन में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य एवं संतुलित रूप से जारी है तथा सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक नियमित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

• उन्होंने कहा कि जिले में आज 10,016 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण किया गया है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 8,529, बेनीपुर अनुमण्डल में 526 एवं बिरौल अनुमण्डल में 961 शामिल है।उन्होंने कहा कि सदर अनुमण्डल में 6,218 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 669 तथा बिरौल अनुमण्डल में 2,797 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है ।

• उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 16 अप्रैल को 9,685 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।

 

• जिलाधिकारी ने कहा कि 17 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 17,727, बेनीपुर अनुमण्डल में 2,313 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5,843 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकतानुसार ही गैस का उपयोग एवं बुकिंग करें।

• उन्होंने किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का नम्बर – 06272-245055 है। अभी तक जिला नियंत्रण कक्ष को 1600 से अधिक शिकायत प्राप्त हुई है जिनमें से 1400 से अधिक शिकायतों का निवारण कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा आज 08 विभिन्न गैस एजेंसियों/गोदामों का एवं 15 से अधिक विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी किया गया है।

 

Check Also

 • भारत की जनगणना 2027 हेतु डीएम ने की प्रेस ब्रीफिंग 

🔊 Listen to this   • भारत की जनगणना 2027 हेतु डीएम ने की प्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *