बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग में सरायरंजन विधायक विजय कुमार चौधरी ने पदभार ग्रहण किया।

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन से लगातार चौथी बार जीते विधायक विजय कुमार चौधरी को NDA के द्वारा इसबार उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें कई विभाग भी दी गई है जिसको लेकर विजय कुमार चौधरी ने बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा की बिहार में उप-मुख्यमंत्री के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालते हुए मेरा लक्ष्य विभागीय कार्यों को नई गति देना और योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। जनहित से जुड़े हर कार्य और बिहार के सिंचाई एवं बाढ़ प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। विजय कुमार चौधरी का राजनीतिक सफर भी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 1980 के दशक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नौकरी छोड़कर कांग्रेस के साथ राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे। बदलते राजनीतिक परिदृश्य में उन्होंने नीतीश कुमार के साथ जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा और पिछले दो दशकों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वसनीय सहयोगी बने हुए हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal