Breaking News

• ए.डी.एम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जन-सुनवाई और कई मामलों का ऑन स्पॉट किया गया निष्पादन 

 

• ए.डी.एम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जन-सुनवाई और कई मामलों का ऑन स्पॉट किया गया निष्पादन

दरभंगा  सबका सम्मान जीवन आसान  कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देशानुसार  जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन)  सलीम अख्तर की अध्यक्षता में जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

• कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

आज आयोजित जन-सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखण्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ अपर समाहर्त्ता के समक्ष रखें।

अपर समाहर्त्ता ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आज आयोजित जन-सुनवाई के दौरान 20 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई, इनमें से लगभग कई मामलों को मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

• प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, आयुष्मान कार्ड, बिजली विभाग, नल-जल आदि से संबंधित मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

अपर समाहर्त्ता ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत तरीके से किया जाए।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *