Breaking News

दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय  में अग्निशमन सेवा सप्ताह  के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अग्नि अंकेक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय  में अग्निशमन सेवा सप्ताह  के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अग्नि अंकेक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अग्निशमन विभाग, दरभंगा के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा आग से बचाव, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, तथा सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी एवं नियंत्रण के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंदन ने छात्रों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने एवं आवश्यक सावधानियों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. शशि भूषण,  श्रवण कुमार,  मयंक कुमार,  तारिक राशिद एवं  नितीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ, जिससे छात्रों एवं कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *