• 18 अप्रैल को 26 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण करने का लक्ष्य : डी.एस.ओ
दरभंगा – जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा की जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य एवं संतुलित रूप से जारी है तथा सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक नियमित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिले में आज 8,549 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण किया गया है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6,515, बेनीपुर अनुमण्डल में 1,046 एवं बिरौल अनुमण्डल में 988 शामिल है।
उन्होंने कहा कि सदर अनुमण्डल में 6,998 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 713 तथा बिरौल अनुमण्डल में 2,376 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।
• उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 17 अप्रैल को 10,087 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।
• उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 18,507, बेनीपुर अनुमण्डल में 2,357 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5,422 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
• सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन, दरभंगा आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकतानुसार ही गैस का उपयोग एवं बुकिंग करें।
• किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।
उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का नम्बर – 06272-245055 है।
उन्होंने कहा कि जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा आज विभिन्न गैस एजेंसियों/गोदामों का एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी किया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal