Breaking News

• बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में लिए गए कई निर्णय 

 

•  वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट लागू करे सरकार: शिवेंद्र

 

• बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में लिए गए कई निर्णय

दरभंगा : लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी,लालबाग परिसर में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (lJU) के एनईसी सदस्य शिवेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे। उनके आगमन पर पत्रकारों ने पारंपरिक पाग, चादर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया, जिससे माहौल गरिमामय और उत्साहपूर्ण बन गया।

बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। खासतौर पर पत्रकारों की पेंशन नियमावली में संशोधन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सभी सदस्यों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि इस विषय को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाए, ताकि पत्रकारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

अपने संबोधन में शिवेंद्र नारायण सिंह ने सरकार से स्पष्ट शब्दों में मांग की कि “वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट” को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि पत्रकारों को उनका अधिकार और सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी हैं। साथ ही उन्होंने दरभंगा में राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने और इस सम्मेलन में केंद्रीय पत्रकार प्रतिनिधि के शामिल होने की मंशा जाहिर की।

कार्यक्रम का संचालन यूनियन के महासचिव शशि मोहन भारद्वाज ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों को बस और रेल यात्रा में रियायत देने की मांग को प्रमुखता से उठाया और इसे सरकार तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि आज का समय पत्रकारों के लिए कई चुनौतियाँ लेकर आया है, ऐसे में एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पत्रकार केवल खबरों के वाहक नहीं, बल्कि समाज के सच को सामने लाने वाले सजग प्रहरी हैं।

सरकारों को चाहिए कि वह पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लें और वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को जल्द से जल्द लागू कर उन्हें कानूनी संरक्षण प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के पेंशन, बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन हमेशा पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा। अंत में उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे एकजुट रहकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें, तभी सकारात्मक बदलाव संभव हो पाएगा।

बैठक में पत्रकार सुनील कुमार मिश्रा, पुनीत कुमार सिन्हा, संजीव कुमार ,प्रवीण कुमार चौधरी,मनोज कुमार, विशाल कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश झा, शशि भूषण चौधरी, दीपक कुमार,संतोष चौधरी, रवि प्रकाश, राकेश कुमार समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Check Also

• आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में अनुशासनिक कार्रवाई को त्वरित निष्पादन को लेकर हुई बैठक

🔊 Listen to this   • आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में अनुशासनिक कार्रवाई को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *