Breaking News

• अक्षय तृतीया पर दरभंगा में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

 

• अक्षय तृतीया पर दरभंगा में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

दरभंगा जिला के सदर प्रखण्ड अंतर्गत माँ श्यामा मंदिर न्यास समिति, मधेश्वर परिसर में अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा के निर्देशन में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) तथा वन स्टॉप सेंटर, दरभंगा द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम-सह-सखी वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक आजमतुन निशा एवं जेंडर स्पेशलिस्ट डॉली कुमारी (DHEW) ने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।

इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही  आपातकालीन सहायता हेतु 181 महिला हेल्पलाइन एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया ।

कार्यक्रम के अंत में माँ श्यामा मंदिर न्यास समिति, मधेश्वर परिसर में उपस्थित सभी कर्मियों एवं श्रद्धालुओं को बाल विवाह नहीं करने एवं इसे रोकने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *