• जानकी नवमी पर हर घर माता सीता के पूजन का आह्वान 

• जानकी नवमी पर हर घर माता सीता के पूजन का आह्वान

 

हर घर माँ जानकी के चित्र वाले कैलेंडर का वितरण करेगा विद्यापति सेवा संस्थान

धरती पुत्री मां जानकी का प्राकट्य दिवस विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 25 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा। संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रातः काल माता जानकी की प्रतिमा की शास्त्रीय विधि से पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद मैथिली दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। आयोजन की चल रही तैयारी की समीक्षा के लिए रविवार को एक आवश्यक बैठक मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि संस्थान कई दशकों से जानकी नवमी का आयोजन करता आ रहा है। जबकि बीते एक दशक से अधिक समय से मूर्ति पूजा भी की जा रही है। जानकी नवमी का विस्तार-अभियान निरंतर प्रगति कर रहा है। आज राष्ट्रीय स्तर पर हजारों स्थान पर जानकी नवमी समारोहपूर्वक मनाने का क्रम शुरू हो चुका है। वहीं अमेरिका, जर्मनी, कैलिफोर्निया, रूस आदि देशों में भी मिथिलावासी जानकी नवमी का आयोजन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संस्थान के जानकी नवमी समारोह में संस्थान के संरक्षक द्वय क्रमशः ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पांडेय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो शशिनाथ झा, प्रो देव नारायण झा, प्रो रामचंद्र झा, उपेंद्र झा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

डा बैजू ने जानकी अभियान में जुटी सभी संस्थाओं को साधुवाद देते हुए मिथिला के हर घर में जानकी पूजन सुनिश्चित करने का आह्वान किया ताकि इस मिथिला में नारी सशक्तिकरण का अभियान और ज्यादा विस्तार ले सके। अध्यक्षीय संबोधन में पं कमलाकांत झा ने कहा कि विद्यापति सेवा संस्थान के हर-घर जानकी पूजन महाभियान को मिथिलावासी एवं प्रवासी मैथिलों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिलना सुखद संयोग है। इसके परिणाम के रूप में देश-विदेश में शिवधनुर्धारिणी जानकी नवमी समारोह की धूम के रूप में सामने है।

इस अवसर पर आयोजित होने वाले जानकी-सम्मेलन की संयोजिका डा सुषमा झा ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर मिथिला की नारी शक्ति खासे उत्साहित हैं और सभी माता-बहनों को इसमें शामिल होने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने बताया कि इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले जानकी सम्मान के साथ अनेक प्रतिभा संपन्न व्यक्तियों को मैथिली गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जानकी नवमी पर हर घर जानकी पूजनोत्सव सुनिश्चित करने के लिए संस्थान की ओर से धनुषधारिणी माँ जानकी का कैलेंडर हर घर वितरित किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इस कार्य में संस्थान के शोभायात्रा प्रभारी विनोद कुमार झा के साथ मीडिया सह संयोजक प्रो. चंद्रशेखर झा बूढाभाई अपनी टीम के साथ पूर्ण मनोयोग से लगे हैं।

 

*जनगणना में अपनी मातृभाषा अनिवार्य रूप से मैथिली दर्ज कराएं: डा. बैजू*

 

बैठक में महासचिव डा. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने मिथिलावासी एवं प्रवासी मैथिल जन से चल रहे जनगणना में अपनी मातृभाषा अनिवार्य रूप से मैथिली दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मातृभाषा मैथिली के सर्वांगीण विकास के लिए उसके सम्मान की रक्षा को मिथिलावासी एवं सभी कोटि के मैथिली भाषी अपना कर्तव्य समझें। मां को प्यार और मातृभाषा को दुलार ही इसे खोया सम्मान दिला पाएगी। मिथिला में रहने वाले और मैथिली बोलने वाले सभी जाति धर्म के लोगों के कंठ की भाषा मैथिली है। मातृभाषा मैथिली, हर मिथिलावासी की अभिलाषा है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और पाठशाला में शिक्षा का माध्यम मैथिली हो, इसके लिए आवश्यक है कि जनगणना के मातृभाषा कॉलम में अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत लोग अपनी मातृभाषा मैथिली दर्ज कराएं।

Check Also

दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय  में अग्निशमन सेवा सप्ताह  के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अग्नि अंकेक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय  में अग्निशमन सेवा सप्ताह  के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *