• कल 18 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य 

 

• कल 18 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

• जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं

 

 

दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन,  द्वारा गैस आपूर्ति तथा वितरण प्रणाली सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं हो।

 

• आज 9,488 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरित जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 7,524 बेनीपुर अनुमण्डल में 682 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1282 शामिल है ।

एलपीजी गैस सिलेंडर की सतत निगरानी की जा रही है अब तक जिला में कुल 1754 शिकायत प्राप्त हुई है ,इसमें अधिकांश का निवारण कर दिया गया है ।

आज जिला नियंत्रण कक्ष में 38 शिकायत प्राप्ति जिसमें 20 का निवारण कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि सदर अनुमण्डल में 9,741 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 1155 तथा बिरौल अनुमण्डल में 3387 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

• उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 17 अप्रैल को 10,087 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।

 

• उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 11,811 बेनीपुर अनुमण्डल में 1,659 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5,259 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

• सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें।

 

• किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है।

उन्होंने कहा कि जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा आज 11 विभिन्न गैस एजेंसियों/गोदामों का एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी किया गया है।

 

जिला प्रशासन दरभंगा उपभोक्ताओं से अपील करता है कि धैर्य बनाए रखें अफवाहो पर ध्यान नहीं दें। प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। सभी उपभोक्ताओं को समय और नियमानुसार गैस उपलब्ध हो इसके लिए लगातार प्रयत्नशील है।

 

Check Also

दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय  में अग्निशमन सेवा सप्ताह  के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अग्नि अंकेक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय  में अग्निशमन सेवा सप्ताह  के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *