Breaking News

 राज्यपाल के प्रस्तावित दरभंगा आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों की ब्रीफिंग

 

राज्यपाल के प्रस्तावित दरभंगा आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों की ब्रीफिंग

 

 

दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा परिसर में “समकालीन समय में व्यावसायिक अनुसंधान” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन तथा कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा में आयोजित अधिषद (सीनेट) की बैठक में  राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त)  सैयद अता हसनैन के प्रस्तावित आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

इसी क्रम में  जिलाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा  जगुनाथ रेड्डी जल रेड्डी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी गई।

• ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग व्यवस्था तथा कार्यक्रम के सफल संचालन से संबंधित विभिन्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर 130 दंडाधिकारी ,पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

• वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर समय से उपस्थित रहकर मुस्तैदी से कार्य करें।

• जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा दोनों कार्यक्रमों के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

 

 

 

Check Also

• ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज में 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण, पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का हुआ अनावरण 

🔊 Listen to this   • ज्ञान भारतम मिशन के तहत सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *