Breaking News

केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास का एक सर्वश्रेष्ठ मंच हैं नवोदय विद्यालय – डॉ प्रमोद कुमार

 

केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास का एक सर्वश्रेष्ठ मंच हैं नवोदय विद्यालय – डॉ प्रमोद कुमार

नवोदय में नवचयनित छात्र – छात्राओं का स्वागत प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन कर किया गया

मधुबनी रांटी स्थित पीएम  जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में नवचयनित बच्चों के लिए प्रवेशोत्सव का आयोजन प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार के द्वारा सभी छात्रों का परिचय प्राप्त कर प्रवेशोत्सव में स्वागत किया गया। इस दौरान प्राचार्य ने विद्यालय के नियम और सर्वांगीण विकास के महत्व पर चर्चाओं के साथ साथ सभी छात्रों को अध्ययन सामग्री भी वितरित किए। प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान बच्चों के साथ आए अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को आत्मीय माहौल देने का प्रयास किया, जिससे नए विद्यार्थियों का संकोच दूर हो सके।
प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को विद्यालय के नियम, अनुशासन और दिनचर्या की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय न केवल शिक्षा, बल्कि सर्वांगीण विकास का मंच है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल, संस्कृति और नैतिक शिक्षा का भी अवसर मिलता है। ग्रामीण प्रतिभाओं का सशक्तिकरण में इसका सबसे बड़ा महत्व यह है कि यह दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभावान बच्चों को पहचानता है और उन्हें शहरी संसाधनों के बिना बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करता है।
अभिभावकों को भी विद्यालय की व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। इसके बाद सदन अध्यक्षों ने नवागंतुक बच्चों को अपने-अपने सदन में ले जाकर आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान नामांकन प्रभारी आर पी पंडित, एस के पांडे, प्रशांत कुमार, बी नारायण, सुशील कुमार एवं कृष्णकांत भी उपस्थित रहें।

कृष्णकांत, जे एन वी मधुबनी

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *