Breaking News

• जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने पर लगातार छापामारी   • 24अप्रैल को 23 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण होगा। 

 

• जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने पर लगातार छापामारी

• 24अप्रैल को 23 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण होगा।

 

• आज वरीय पदाधिकारी द्वारा 04 विभिन्न गैस एजेंसियों/गोदामों एवं 08 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

आज 9317 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरित जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 7250 बेनीपुर अनुमण्डल में 1006 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1061 शामिल है*।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सदर अनुमण्डल में 4826 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 927 तथा बिरौल अनुमण्डल में 2034 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।

• उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 23 अप्रैल को 7787 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।

 

• उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 15,997 बेनीपुर अनुमण्डल में 2961 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4860 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।

उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

• जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि सभी गैस एजेंसियों निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें।

• किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है।

आज 04 गैस एजेंसी एवं 08 विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा आज 12 विभिन्न गैस एजेंसियों/गोदामों का एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी किया गया है।

जिला प्रशासन दरभंगा उपभोक्ताओं से अपील करता है कि धैर्य बनाए रखें अफवाहो पर ध्यान नहीं दें।

 

 

Check Also

• जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से जारी 

🔊 Listen to this   • जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति होम डिलीवरी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *