Breaking News

• कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि: मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह की अध्यक्षता में बिरनिया में बनी कार्ययोजना 

 

• कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि: मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह की अध्यक्षता में बिरनिया में बनी कार्ययोजना

दरभंगा: बहादुरपुर पूर्वी मंडल की संगठनात्मक बैठक आज ब्यूनी अंदामा पंचायत के बिरनिया गांव के सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष श्री सुशील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने हेतु  11 सूत्रीय कार्ययोजना  पारित की गई।  प्रमुख निर्णय:  सभी बूथों पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण व सरल ऐप पर फोटो अपलोड अनिवार्य, हर माह पंचायत व मंडल स्तरीय बैठक, सभी मोर्चों का डिजिटल गठन, 8 पंचायतों के प्रभारी-सह प्रभारी घोषित, केंद्र-राज्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क, आईटी व सोशल मीडिया को सक्रिय करना तथा कार्यकर्ता सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देना शामिल है। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कार्ययोजना को जमीनी स्तर पर लागू करने का आह्वान किया।

 

मौके पर ताराकान्त ठाकुर, चंद्रमोहन ठाकुर, तेज नारायण पासवान, नीरज पासवान, बिरेंद्र यादव, नीरज यादव, सिकन्दर मुखिया, सुधीर मुखिया, प्रदीप साह, हेमंत झा, संजेश दास महात्मा, बिट्टू सिंह, रंजन कुमार राय, बिलटू मुखिया, जय प्रसाद झा, सुरेंद्र ठाकुर, ज्ञानी लालदेव, जानकीलाल देव, आशीष रंजन, वीरू पासवान, मृत्यंजय झा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *