Breaking News

जानकी नवमी आज, पूजनोत्सव की तैयारी हुई पूरी  – हर घर माता सीता के पूजन का विद्यापति सेवा संस्थान कर रहा आह्वान

जानकी नवमी आज, पूजनोत्सव की तैयारी हुई पूरी

 

– हर घर माता सीता के पूजन का विद्यापति सेवा संस्थान कर रहा आह्वान

 

धरती पुत्री मां जानकी का प्राकट्य दिवस विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 25 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा। संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रातः काल माता जानकी की प्रतिमा की शास्त्रीय विधि से पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद मैथिली दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। आयोजन से संबंधित चल रही तैयारियां अंतिम चरण में है।

जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि जानकी नवमी पर हर घर जानकी पूजनोत्सव सुनिश्चित करने के लिए संस्थान की ओर से धनुषधारिणी माँ जानकी का कैलेंडर हर घर वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के जानकी नवमी समारोह में संस्थान के संरक्षक द्वय क्रमशः ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पांडेय के साथ ही कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति द्वय प्रो शशिनाथ झा एवं प्रो देव नारायण झा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। प्रातः कालीन वेला में जानकी पूजनोत्सव होगी।

उन्होंने बताया कि संस्थान कई दशकों से जानकी नवमी का आयोजन करता आ रहा है। जबकि बीते एक दशक से अधिक समय से मूर्ति पूजा भी की जा रही है। जानकी नवमी का विस्तार-अभियान निरंतर प्रगति कर रहा है। आज राष्ट्रीय स्तर पर हजारों स्थान पर जानकी नवमी समारोहपूर्वक मनाने का क्रम शुरू हो चुका है। वहीं अमेरिका, जर्मनी, कैलिफोर्निया, रूस आदि देशों में भी मिथिलावासी जानकी नवमी का आयोजन कर रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजित होने वाले जानकी-सम्मेलन की संयोजिका डा सुषमा झा ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर मिथिला की नारी शक्ति खासे उत्साहित हैं और सभी माता-बहनों को इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को देर शाम तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले जानकी सम्मान के साथ ही विभिन्न क्षेत्रमे उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों को मैथिली गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही गीतकार डा चंद्रमणि झा की पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *