Breaking News

• आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जन-सुनवाई 

 

• आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जन-सुनवाई

 

 

दरभंगा “सबका सम्मान-जीवन आसान  कार्यक्रम के तहत प्रमण्डलीय आयुक्त  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमण्डलीय सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

• जन-सुनवाई के दौरान आयुक्त ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस अर्थात सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जन-सुनवाई करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जन-सुनवाई प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

आज प्रमण्डल स्तर पर आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त महोदय द्वारा कई आवेदनों पर सुनवाई की गई।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,राजस्व, मनरेगा, अतिक्रमण से संबंधित मामले तथा अन्य जन-समस्याएँ शामिल थे।

आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र एवं विधिसम्मत निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा की जनसुनवाई कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, आम नागरिकों को बार-बार ऑफिस का चक्कर लगाना नहीं पड़े।

जन-सुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य आदि अधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *