Breaking News

बिथान रेलवे स्टेशन की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

बिथान रेलवे स्टेशन की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया

 

 

समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत बिथान रेलवे स्टेशन की पहली वर्षगांठ शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। पहली वर्षगांठ मनाने को लेकर दिनभर स्टेशन परिसर में लोगों का भीड़ उमड़ती रही। एक वर्ष पूर्व शुरू हुई रेल सेवा की याद में स्टेशन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए, जिससे स्थानीय लोगों में एक खास उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार चौधरी द्वारा केक काटकर शुरुआत की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिथान स्टेशन ने बीते एक साल में क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। इससे न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता दोहराई। इस समारोह में मौजूद लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की स्टेशन बनने से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। हालांकि, उन्होंने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित करने और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी। लोगों का कहना था कि यह स्टेशन क्षेत्र के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हुआ है, जिसे और सशक्त बनाने की जरूरत है। इस मौके पर राम उदगार चौपाल, अमरजीत कुमार, नचिकेता, अरविंद कुमार महतो, सत्यनारायण ब्रहचारी, डॉ. रविन्द्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सूरज जायसवाल, सनातन कुमार, आलोक कुमार, सोनू कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *