Breaking News

• मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न 

 

• मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

 

दरभंगा  -मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों के चयन हेतु निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के आलोक में ई-शिक्षाकोष के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

 

जिला पदाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, दरभंगा  स्वप्निल द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में इस सत्यापन एवं साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, अनुभव एवं अन्य दावों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

 

बोर्ड/आकलन कार्य से संबंधित अंकों का प्रावधान केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए किया गया है, जो परीक्षक (Examiner), मूल्यांकनकर्ता (Evaluator), केंद्र अधीक्षक (Center Superintendent), ऑब्जर्वर (Observer) अथवा मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने कार्य का प्रमाणिक अभिलेख प्रस्तुत करने में सक्षम रहे।

 

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन के लिए निर्धारित 10 अंकों के दावे की वैधता हेतु विद्यालय स्तरीय नवाचारों के प्रमाण (प्रधानाध्यापक/प्राचार्य द्वारा प्रमाणित), शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) के उपयोग से संबंधित फोटो, नमूने एवं रिपोर्ट, आईटी आधारित कक्षा शिक्षण के वीडियो/लॉग तथा बोर्ड परीक्षा परिणामों में उनके योगदान से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी  विद्यानंद ठाकुर, वरीय उप समाहर्ता  प्रियंका कुमारी, केंद्रीय विद्यालय दरभंगा के प्राचार्य  ऋषि रमन, डायट दरभंगा के प्राचार्य  संजय चौधरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *