Breaking News

दरभंगा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर महिनाम पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  

• विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

दरभंगा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर महिनाम पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता  अभय कुमार कांति ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क कानूनी सेवा उपलब्ध कराने के लिए नालसा ने विशेष योजना तैयार की है।

 

इस योजना का उद्देश्य है दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित की जाये। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र बनवाने की बात कही ताकि बच्चों को आवश्यक उपकरण एवं कौशल विकास की सुविधा मिल सके।

पैनल अधिवक्ता  रविन्द्र कुमार चौधरी ने 09 मई को बेनीपुर न्यायालय परिसर में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए कहा कि छोटे मुकदमों को आपसी समझौते से निपटाना समझदारी है।

साथ ही इसके अलावा बैंक ऋण, टेलिफोन, विद्युत विभाग, माप तौल के मामलों को भी खत्म कराने की सलाह दी।

कार्यक्रम में बाल विवाह, नशामुक्ति,अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण योजनाओं, वीर परिवार सहायता योजना आदि के बारे में बताया गया।

मौके पर प्राधिकार सहायक कुमार गौरव,सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल कुद्दूस,पीएलवी प्रदीप पासवान,अर्जुन राम,विपिन दास, गौड़ी महतो, कैलाश राम, रामसिया महतो,बिकन राय, सबिला खातून आदि मौजूद थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *