Breaking News

• यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा के 6 वरिष्ठ सदस्यों की शादी की सालगिरह मनाई गई , संगीत से सजी शाम 

• यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा के 6 वरिष्ठ सदस्यों की शादी की सालगिरह मनाई गई , संगीत से सजी शाम

 

क्लब सामाजिक सरोकार के साथ-साथ पारिवारिक मेलजोल का आयोजन करता रहा है।

यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा ने महाराजा होटल के सभागार में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब के 6 वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई। डॉ शीला साहू – डॉ नवल कुमार साहू , सुधा शराफ-डॉक्टर एस•एन• सराफ, सीमा जसीन- डॉ सारिक हुसैन, लीला गुप्ता- डॉ विनोद कुमार, शगुफ्ता जासनीन – मोहम्मद शमीम हैदर, मंदाकिनी कुमारी- कुमार आशुतोष ने ऐसा परिवार भाग लिया सभी दंपतियों ने एक दूसरे को माला पहनाई फिर केक काटकर सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। क्लब की ओर से सभी को उपहार दिए गए ।सभी दंपतियों ने अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन की खट्टी मीठी यादें साझा की। कार्यक्रम का संचालन तृतीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार एवं सचिव डॉ अंजू अग्रवाल ने सामूहिक रूप से किया। क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए दंपतियों को क्लब की ओर से शुभकामनाएं दी तथा कहा कि इस एकाकी जीवन में क्लब के प्लेटफार्म से सामाजिक सरोकार के कामों के साथ-साथ पारिवारिक मेलजोल के कार्यक्रम भी किए जाते हैं और हमारा यह कार्यक्रम गंगा जमुनी तहजीब का एक जीता जागता उदाहरण है। धन्यवाद ज्ञापन प्रो मधु रंजन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल एवं डॉ एच• एन• झा ने मधुर गीत सुनाकर शमां बांधा। डॉ शराफ ने अपने उद्बोधन में कहां की इस तरह के आयोजन में आकर मुझे बेहद खुशी होती है ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एच एन झा का सपरिवार स्वागत करते हुए सदस्यता प्रदान की गई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान के साथ दीप प्रज्वलंकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

क्लब के संरक्षक डॉ बिनोद कुमार मिश्रा, प्रो अरविंद सुंदर झा, डॉ गितेंद्र ठाकुर , सिद्धू मल बजाज, डॉ सलीम , नीलम पंसारी, कात्यायनी, नीलम अग्रवाल, विमला बजाज, डॉ माला सिन्हा, लीना गुप्ता आदि ने सहभागिता देकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

Check Also

• इंटरमीडिएट विशेष एवं कम्पार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के संचालन को लेकर संयुक्त आदेश जारी   • जिले के 06 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा 

🔊 Listen to this   • इंटरमीडिएट विशेष एवं कम्पार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के संचालन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *