• बुधवार को 22 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य
• वरीय पदाधिकारी ने 09 गैस एजेंसियों एवं 15 अन्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

दरभंगा जिला में 75 गैस एजेंसी के माध्यम से 08 हजार 473 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरित जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6657 बेनीपुर अनुमण्डल में 746 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1070 शामिल है ।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सदर अनुमण्डल में 6102 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 840 तथा बिरौल अनुमण्डल में 2568 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है।
• उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 28 अप्रैल को 09 हजार 510 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।
• उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 16,651 बेनीपुर अनुमण्डल में 2244 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4044 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।
• उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। विभागीय नियम अनुसार उपभोक्ताओं को नंबर लगाने के उपरांत 2 से 3 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस पहुंचा दी जाती है । कैटरिंग के माध्यम से शादी विवाह या अन्य कार्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र में होम डिलीवरी के 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद नंबर लगाने के बाद के उपरांत 2 -3 दिनों में उन्हें गैस उपलब्ध करा दी जा रही है। वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
• जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि सभी गैस एजेंसियों निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।।
• किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।
उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है। अभी तक 2023 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से अधिकांश का समाधान कर दिया गया है।
जिलाधिकारी दरभंगा का स्पष्ट निर्देश है कि किसी उपभोक्ता को विभागीय नियमानुसार गैस उपलब्ध नहीं करने पर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।
• जिला प्रशासन दरभंगा उपभोक्ताओं से अपील करता है एलपीजी गैस से संबंधित शिकवा शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष पर कर सकते हैं, जिसको तत्काल निष्पादन किया जाता है। मुनाफाखोरी या जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है । शादी विवाह के अवसर पर नियमानुसार उपभोक्ताओं को कमर्शियल गैस का पांच सिलेंडर आवश्यकता का अनुरूप दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के पास आवेदन पत्र देना होगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal