Breaking News

• प्रमंडल के सभी थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन की जांच करने ,विकास योजनाओं व विधि-व्यवस्था की आयुक्त ने की विस्तृत समीक्षा 

 

• प्रमंडल के सभी थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन की जांच करने ,विकास योजनाओं व विधि-व्यवस्था की आयुक्त ने की विस्तृत समीक्षा

 

 

आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल,  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय विकास योजनाओं की प्रगति ,विधि-व्यवस्था की स्थिति एलपीजी गैस सिलेंडर, बिजली एवं थानों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक, दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

बैठक के दौरान आयुक्त  ने सर्वप्रथम तीनों जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय/पुलिस अधीक्षकों से विधि व्यवस्था प्रगति यात्रा आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा किए।

समीक्षा के क्रम में आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि सभी थानों में लगाए गए सीसीटीवी के कार्य प्रणाली की जांच कर ले।

कुछ थानों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन का कार्य लंबित है जिसको शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस पर गंभीरता व्यक्त करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रमंडल के सभी थानों में अतिशीघ्र सीसीटीवी कैमरों की स्थापना सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन थानों में कैमरे खराब हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया गया।

• आयुक्त  ने आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त विधि-व्यवस्था की स्थिति एवं विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई ।

बैठक में तीनों जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा और जिलाधिकारी मधुबनी श्री आनंद शर्मा ने जिले के प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी दिए।

•  कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा ने आर ओ बी के निर्माण ,एलिवेटेड रोड के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मिथिला शोध संस्थान में कार्य ,नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक कैमरा लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। आयुक्त  ने निर्देश दिया कि हाई स्पीड वाले कैमरा लगाए जिससे गाड़ियों की साल की भी जांच की जा सके।

बहेड़ी के पास बाईपास का निर्माण चल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि इंडस्ट्रियल पार्क और लॉजिस्टिक पार्क का कार्य प्रगति में है।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ जला रेडी ने कहा कि जिले की विधि व्यवस्था ठीक है।

• आयुक्त   ने पुलिस शूटिंग रेंज के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने कहा कि बीएमपी 13 में इसके लिए काफी जगह उपलब्ध है। जिलाधिकारी दरभंगा को निर्देश दिया गया है कि इसके संबंध में कार्य योजना विभाग को भेजें ।

• आयुक्त  ने सभी संबंधित वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें ।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *