Breaking News

• मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर से अधिक शराब जब्त, 5 अभियुक्त गिरफ्तार 

 

 

• मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर से अधिक शराब जब्त, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

दरभंगा  जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार मद्य निषेध विभाग, दरभंगा द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जारी है।

इसी क्रम में सहायक आयुक्त, मद्य निषेध श्री प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मब्बी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गेहुमी ओवर ब्रिज के समीप एक गोदाम में छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान मद्य निषेध टीम ने गोदाम से तथा एक पिक-अप वाहन पर लोड कर रखी गई कुल 2220.600 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसमें 1392.600 लीटर विदेशी शराब एवं 828 लीटर बीयर शामिल है।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर ही गोदाम को सीलबंद कर दिया तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

सहायक आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

• उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

जिला प्रशासन, दरभंगा आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *