• सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए के लिए एआईसीटीई से पुनः मिली मान्यता • तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन प्रारंभ 

• सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए के लिए एआईसीटीई से पुनः मिली मान्यता

 

• तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन प्रारंभ

सीएम साइंस कॉलेज में स्ववित्त पोषित योजना अंतर्गत तीन वर्षीय बीसीए पाठ्यक्रम के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता मिलने के बाद सत्र 2026-29 में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस सत्र में नामांकन के लिए 20 मई तक आवेदन जमा लिए जाएंगे।

जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सह पाठ्यक्रम निदेशक प्रो संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि सीबीसीएस पाठ्यक्रम पर आधारित इस तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। जबकि नामांकन के लिए 30 जून को होने वाली लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर 3 जुलाई को मेधा सूची प्रकाशित कर नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 6 से 14 जुलाई के बीच चलेगी तथा इस सत्र का वर्ग संचालन 15 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। आवेदन ऑफलाइन मोड में महाविद्यालय के स्नातक काउंटर पर जमा लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से चालू वर्ष 2026-27 के लिए पुनः मान्यता मिलने के बाद महाविद्यालय में संचालित हो रहे इस पाठ्यक्रम के प्रति छात्रों का रूझान पहले से काफी बढ़ा है। एआईसीटीई ने इस सत्र में सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटों पर नामांकन लेने की पुनः स्वीकृति दी है। गणित विषय के साथ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *