Breaking News

स्व -गणना कार्य में दरभंगा को उत्कृष्ट स्थान 

 

स्व -गणना कार्य में दरभंगा को उत्कृष्ट स्थान

भारत की जनगणना 2027,मकान सूचीकरण को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित

• भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य को लेकर जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई ।

जिलाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) आज 02 मई 2026 से प्रारंभ होकर 31 मई 2026 तक होगी। यह भारत की 16वीं एवं स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना हैं। *भारत की जनगणना 2027 पूर्णतः Digital Mode में निष्पादित की जा रही है तथा पहली बार आम लोगों को स्वगणना का विकल्प मोबाईल एप्प के द्वारा प्रदान किया गया ।

• मकान सूचीकरण के पूर्व आम लोगों को स्वगणना का विकल्प दिया गया था जो दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्रारंभ होकर 01 मई 2026 तक चला ।

 

• स्वगणना कार्य में दरभंगा जिला को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि जिलाधिकारी दरभंगा के सफल मार्गदर्शन में नागरिकों ,जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से सफल हुए । प्राप्त आंकड़ों के तहत दरभंगा जिले को तीसरा ,मधुबनी प्रथम और वैशाली दुसरा स्थान प्राप्त हुए है।01 मई 2026 तक स्व- गणना के अवसर पर नागरिक घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से कार्य पूर्ण किये ,जिसकी कुल संख्या 04 लाख 95 हजार 285 लोगों ने स्व गणना का कार्य संपन्न किये । स्वगणना कार्य में दरभंगा प्रमंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा ।

• आम लोगों के द्वारा स्व गणना कार्य में विशेष अभिरूचि प्रदर्शित की गई जिसके चलते स्वगणना के मामलें में दरभंगा जिला राज्य में तृतीय स्थान पर रहा ।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए दरभंगा जिला में कुल 29 चार्ज बनाया गया है,जिसमें 18 ग्रामीण एवं 11 नगरीय चार्ज शामिल है।

 

भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए कुल 29 चार्जो में कुल 7655 मकान गणना ब्लॉक (HLB) बनाया गया है। सभी HLB में घर-घर जाकर मकानों की गणना के लिए कुल-7473 प्रगणकों की तथा प्रगणकों के कार्य के पर्यवेक्षण के लिए 1268 पर्यवेक्षकों को प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही 801 प्रगणक एवं 143 पर्यवेक्षकों को विशेष परिस्थिति के लिए सुरक्षित रखें गये है।

जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए जिला स्तर पर 04 मास्टर ट्रेनर एवं चार्ज स्तर पर कुल 148 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किये गये है । इनके द्वारा सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को विशेष रूप से प्रशिक्षित किये गए है।

भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रथम चरण में मकान सूचीकरण हेतु परिवार के मुखिया से प्रगणक द्वारा कुल 34 प्रश्न पूछें जायेंगें और इसी आधार पर मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण किये जायेंगे।

• भारत की जनगणना 2027 का द्वितीय चरण (वास्तविक जनगणना) फरवरी 2027 में निर्धारित है ।

जनगणना का मुख्य उद्देश्य शुद्ध एवं विश्वसनीय आँकड़ों का संग्रहण करना है, जिससे जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जा सके।

•  जिला प्रशासन दरभंगा सभी निवासियों से अपील है करता है कि प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी देने में सहयोग करें ताकि विश्वसनीय आँकड़ें जिला को उपलब्ध हो सके ।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उदय शंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की हुई बैठक 

🔊 Listen to this   • डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *