Breaking News

दरभंगा  सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। 

 

• संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक

 

 

• सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहन दुर्घटना रोकने के लिए सांसद ने कहा जागरूकता अभियान में तेजी लाएं

• वाहन चेकिंग में हेलमेट तथा शीटबेल्ट कानून को अनिवार्य रूप से पालन करें अधिकारी- डॉ.गोपाल जी ठाकुर

 

• अनावश्यक जाम से बचने के लिए इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम को सख्ती से लागू करें

 

 

दरभंगा  सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सांसद को पाग, चादर एवं पौधा समर्पित सम्मानित किया गया,वही अन्य अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।

बैठक में  सांसद ने पूर्व बैठक में लिए गए प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील एवं सक्रिय होने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन की तत्परता सराहनीय है,परंतु इसे और अधिक प्रभावी बनाते हुए घटना के 7 से 15 दिनों के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

माननीय सांसद ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलायें। चौक-चौराहों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बैनर-होर्डिंग लगाए जाएं तथा शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहन जांच अभियान तेज किया जाए।

• उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट एवं चारपहिया चालकों के लिए सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करायें तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

सभी राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों सहित अन्य सड़कों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां संकेतक लगाने का निर्देश दिया गया।

मंदिर, स्कूल एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों को छोड़कर अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने की कार्रवाई तेज करने को कहा गया।

बैठक में  राज्यसभा सांसद  धर्मशिला गुप्ता,,बेनीपुर के  विधायक प्रो.विनय कुमार चौधरी, केवटी के माननीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए स्कूल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन का सुझाव दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु व्यक्ति के आश्रितों को स समय मुआवजा मिले संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

सांसद ने राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों पर 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी। साथ ही टोल प्लाजा के आसपास ट्रॉमा सेंटर अथवा स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक पहल करने को कहा गया।

उन्होंने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम को सख्ती से लागू करने, संध्या के बाद नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

• जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहन चेकिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी वाहनों में गर्मी को देखते हुए पेय जल रखने हेतु निर्देशित किया।

• एनएच एवं एसएच पर प्रत्येक 5 किलोमीटर पर सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतक बोर्ड लगाने तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस वाहन, एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ।

माननीय सांसद ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा—लहेरियासराय से सिमरी के बीच गश्ती बढ़ाना

दोनार से कुशेश्वरस्थान मार्ग पर जाम की समस्या का समाधान

नए थानों की स्थापना के पहल,निर्माणाधीन आरओबी पर ट्रैफिक सिस्टम शुरू करना

दिल्ली मोड़, एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय एवं महिला महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाना

• उर्दू बाजार क्षेत्र में ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालन प्रारंभ करना

भीषण गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड एवं ऑटो स्टैंड पर पेयजल एवं प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करना

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों एवं सड़क सुरक्षा मानकों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा दुर्घटनाग्रस्त परिवारों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराने पर बल दिया।

बैठक में  राज्यसभा सांसद  धर्मशिला गुप्ता,,बेनीपुर के  विधायक प्रो.विनय कुमार चौधरी, केवटी के  विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा,  पूर्व विधायक  अमरनाथ गामी,जिलाधिकारी  कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

समस्तीपुर में 77 पांडुलिपियां संरक्षित डीएम ने घर-घर से इतिहास खोजने की अपील किया रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

🔊 Listen to this समस्तीपुर में 77 पांडुलिपियां संरक्षित डीएम ने घर-घर से इतिहास खोजने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *