दरभंगा रहमगंज स्थित बचपन प्ले स्कूल का 6ठा वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

बचपन प्ले स्कुल में धूमधाम से मनाया गया 6ठवां वार्षिकोत्सव
शहर के रहमगंज स्थित बचपन प्ले स्कूल का 6ठावां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

दरभंगा news24live रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन श्री शिरिष सौरभ एवं प्रधानाचार्या स्वाति प्रिया ने बच्चों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने अपने-अपने उम्दा प्रदर्शन करते हुए एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों की जहां खूब तालियां बटोरी वहीं अपने मनमोहक परिधानों से सब का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन ने इस समारोह को सफल बनाने हेतु सभी लोगों को धन्यवाद किया। वहीं कई उपस्थित अभिभावकों ने कहा कि बचपन प्ले स्कूल शहर में कई आधुनिक सुविधा एवं अच्छी शिक्षा के लिए मिसाल कायम कर रही है जिसके लिए स्कूल प्रबंधन धन्यवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर शिक्षक सदफ,वंदना,तृप्ति,नेहा,प्रज्ञा,मानवी आदि उपस्थित थी।
कार्यक्रम का संचालन स्कुल शिक्षक सुजाता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक तृप्ति ने किया।

दरभंगा news24live  संपादक Ajit kumar singh

उपसंपादक pragti prabha

Check Also

• भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, जिलाधिकारी का मकान सूचीकरण कर किया गया प्रारंभ 

🔊 Listen to this   • भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, …