Breaking News

दरभंगा बहादुरपुर प्रखंड के उघरा पंचायत में ब्राहमण फेडरेशन ने मनाया होली मिलन समारोह।

दरभंगा बहादुरपुर प्रखंड के उघरा पंचायत में ब्राहमण फेडरेशन ने मनाया होली मिलन समारोह।
बहादुरपुर

दरभंगा न्यूज़ 24 लाइव संवाददाता अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

प्रखंड के उघरा पंचायत में ब्राहमण फेडरेशन के पंचायत इकाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फेडरेशन के पंचायत अध्यक्ष विनोद कांत झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान संगठन की एकजुटता पर भी प्रकाश डाला गया। स्वरुचि अल्पाहार के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी आयोजन किए गये। जिसमें हरीश चंद्र झा द्वारा मैथिली व काव्य संस्कृति पर आधारित रचनाएं भी पढ़ी गयीं। होली मिलन समारोह पर प्रकाश डालते हुए पंचायत अध्यक्ष विनोद कांत झा ने कहा कि इस तरह के आयोजन में आपसी एकजुटता को बल मिलता है। मौके पर हेमंत कुमार झा, प्रेमचंद्र झा, गुड्डू झा, दिवाकर झा, संतोष झा, राजा बलि झा, श्याम किशोर झा, विजय महापात्र, रामसेवक झा, अशोक झा, रघुवर जी झा, रुनझुन झा, मुरारी झा, उदन झा उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …