Breaking News

दरभंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नए जिला कार्य

दरभंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नए जिला कार्य

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट अविनाश कुमार

समिति में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। इन कार्यकर्ताओं के ऊपर पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि वे गांव -गांव जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे। पूर्व मेयर अजय पासवान के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के 188 सदस्यों की जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष की ओर से घोषित नए जिला कार्यसमिति में अजय पासवान, राजेंद्र चौपाल वीणा झा व विजय चौधरी सहित 8 कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष, ज्योतिकृष्ण झा लवली, सुजीत कुमार मल्लिक व धर्मशीला गुप्ता को महामंत्री, राजेश कुमार रंजन, लक्ष्मी नारायण साह सहित 8 कार्यकर्त्ता को मंत्री, सचिन जैन को कोषाध्यक्ष, वीरु पासवान को कार्यालय प्रभारी, प्रमोद चौधरी, इंदु पासवान सहित 68 कार्यकर्त्ता को कार्यसमिति सदस्य, पारस नाथ चौधरी, माधव वत्स सहित 11 कार्यकर्त्ता को प्रवक्ता, अमलेश झा, रिंकु सहित चार मीडीया प्रभारी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, अशोक कुमार यादव व विधायक संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा सहित 24 आमंत्रित व 60 विशेष आमंत्रित सदस्यों की कार्यसमिति बनाई गई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन जिले की 10 विधानसभा सीट जीतेगी। जिसके लिए नई कार्यसमिति के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता को एकजुट होकर क्षेत्र में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किन सीटों पर लड़ना है यह एनडीए गठबंधन के केंद्रीय व प्रदेश के नेताओं को तय करना है। लेकिन भाजपा के नेता व कार्यकर्त्ता सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुट गए है। जिला के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि हमें चुनाव में अधिक से अधिक सीट मिलें।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …