लम्क्षी झा बनी महिला जदयू के प्रदेश महासचिव
महिला जदयू के युवा नेत्री लक्ष्मी झा को जदयू का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

जिससे मिथिला के क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी गई श्रीमती झा मिथिला क्षेत्र के सीतामढ़ी जिला के रहने वाली है। श्रीमती झा की पहचान एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में है। जनता दल यू के प्रदेश महिला अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने जदयू के नेत्री लक्ष्मी झा को जनता दल यू के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत करते हुए संगठन कार्य में उनकी कार्यक्षमता में और निखार आने की अपेक्षा की है।
इस बाबत जदयू के प्रदेश कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया जाता है कि श्रीमति झा संगठन के विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी है।
नवमनोनीत महिला जदयू प्रदेश महासचिव ने अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार,राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहीं-पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगी । पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करूंगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal