Breaking News

CAA, NPR और NRC को लेकर संसद में गृहमंत्री द्वारा दिये गए बयान के आधार पर सरकार गजट प्रकाशित करे।

 

कोरोना महामारी से बचाव व जागरूकता अभियान में भाकपा माले मज़बूती से उतरेगी

CAA, NPR और NRC को लेकर संसद में गृहमंत्री द्वारा दिये गए बयान के आधार पर सरकार गजट प्रकाशित करे!

भूमिहीन दलित-गरीबों के वास आवास का सर्वेक्षण करे सरकार

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट अविनाश कुमार

दरभंगा भाकपा माले ज़िला कमिटी की दो दिवसीय बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि कोरोना महामारी विश्व मानवता के लिए बड़ा खतरा है,इसे सबको मिलकर परास्त करना है।भयभीत होने की नही सतर्कता बरतने की जरूरत है।भाकपा माले बचाव और सतर्कता का स्वतन्त्र अभियान चलाएगी और स्वास्थ्य विभाग को हर स्तर पर मदद करेगी।मरीजों और परेशान लोगों को मदद करने के लिये व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाएगी और अस्पतालों में वालंटियर्स की व्यवस्था करेगी।दलित-गरीब बस्तियों में साफ-सफाई आदि का प्रशिक्षण चलाया जाएगा।अस्पतालों में सुदृढ व्यवस्था के लिये अस्पताल और प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।पार्टी की ओर से एक स्मारपत्र मुख्यमंत्री को दिया गया है।माले ने मांग किया है कि दिहाड़ी मज़दूरों के लिए रोज़ीरोटी का प्रबंध सरकार करे!
उन्होंने कहा कि caa, npr और nrc को लेकर सरकार गलत बयानी कर रही है।संसद में कुछ बोलती है और बाहर कुछ बोलती है।सरकार तत्काल अधिसूचना निकालकर इसे वापस ले,कोरोना प्रभाव के मद्देनजर यह और जरूरी हो गया है।सदर प्रखंड के मब्बी गांव के सामुदायिक भवन में बैठक चल रही है जो कल तक चलेगी।बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए बयान के आधार पर दलितों-गरीबों और भूमिहीनों को उजाड़ने के नोटिस वापस ले प्रशासन और दलित-गरीबों के वास आवास का विशेष सर्वेक्षण हो।
बैठक में वरिष्ठ नेता आर के सहनी, अशोक पासवान, नंदलाल ठाकुर, प्रो कल्याण भारती, जंगी यादव, अबधेश सिंह, भुषण मंडल, रसीदा खातुन, शनिचरी देवी, बैद्यनाथ यादव, शिवन यादव, प्रिंस राज, सुरेंद्र पासवान, धर्मेश यादव, गणेश महतो, संतोष यादव, विशनाथ पासवान, देवेन्द्र कुमार, सूर्य नारायण शर्मा, उमेश साह अमित पासवान सहित दर्जनों जिला कमिटी सदस्य ने भाग लिया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …