मिथिला स्टूडेंट यूनियन के संगठन मंत्री अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना ने बताया मंगलवार को पी.जी. तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है जिसमें एक बार फिर विश्वविद्यालय की लापारवाही सामने आई है आर के कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं आज अपना प्रमोटेड रिजल्ट लेकर परीक्षा विभाग पहुंचे जहाँ छात्रों ने बताया पीजी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा में मौजूदा सत्र का प्रश्न नहीं पूछ कर पिछले सत्र का प्रश्न पूछा गया था जिसकी शिकायत उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन तथा कई छात्रों ने विश्वविद्यालय आकर विश्वविद्यालय प्रशासन को भी सूचना दिया था सभी छात्र सभी विषयों में तो पास है लेकिन केमिस्ट्री के CC-13 पेपर में उनका रिजल्ट फैल आया हैं परीक्षा के समय पीजी 17-19 सत्र का प्रश्न पूछा गया था जबकि छात्र 18-20 सत्र के थे जिस कारण कोई भी छात्र किसी भी प्रश्न का सही उत्तर नहीं दे सके और उनका रिजल्ट अब फ़ैल आया हैं आरके कॉलेज में 5-6 छात्र को छोड़ बाकी सारे छात्र प्रमोटेड हो गए हैं इसका कारण CC-13 पेपर में पूछा गया प्रश्न 17-19 के अनुरूप था जबकि दोनों अलग-अलग पाठ्क्रम हैं संगठन मंत्री अभिषेक कुमार झा ने कहा अभी तो यह मामला सिर्फ आरके कॉलेज से आया हैं लेकिन जब रिजल्ट चेक किया गया हैं तो डिपार्टमेंट छोड़ बांकी सारे जगह का रिजल्ट ख़राब ही आया हैं फिलहाल ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को इस बाबत सुचना दे दि गयी हैं हमारी मांग हैं की कॉपी की पुनः जांच करते हुए सभी छात्रों के अंक को बदला जाए जिससे ऐसे छात्रों को न्याय मिल सके बताते चले की 3 महीने के बाद इन छात्रों का पीजी फाइनल होने वाला हैं गलती विश्वविद्यालय की हैं और खामियाजा छात्र को भुगतना पड़े यह सही नहीं होगा फिलहाल इनकी समस्या को देखते दोषी व्यक्ति पर कारवाई किया जाय और दूसरे विषय के अंक के आधार इन छात्रों के अंक को बदला जाय मांगो पर कारवाई नहीं होने पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी
ज्ञापन पर आरके कॉलेज के छात्र अनुज कुमार झा,निखिल भास्कर,सोनू,अमित,आदित्य,ऋषि,अजीत,रौशन,सोनी,सुगंधा, संजना,नीतू आदि छात्र का हस्ताक्षर मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal