Breaking News

दरभंगा  जिले में 17 प्रखंडों के चिन्हित गांव में कालाजार छिड़काव शुरू किया गया.

ज़िला के 17 प्रखंडो में कलाजार का छिड़काव हुआ शरू
18 लाख 94 हज़ार 272 लोगो तक पहुंचेगी सुविधा
20 मार्च से 11 जून तक चिन्हित गांवों में किया जाएगा छिड़काव
दरभंगा  जिले में 17 प्रखंडों के चिन्हित गांव में कालाजार छिड़काव शुरू किया गया. जिला मलेरिया कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कालाजार से प्रभावित गांव के घरों में जाकर छिड़काव कर्मी सिंथेटिक पायरा थायराइड दवा का स्प्रे करेंगे. छिड़काव कार्यक्रम 20 मार्च से 11 जून तक किया जाएगा इसे लेकर डीएमओ ने सभी संबंधित कर्मियों को शत प्रतिशत छिड़काव को लेकर निर्देश दिया है
18 लाख 94 हज़ार 272 लोगोँ तक पहुंचेगी सुविधा
बालूमशी वेक्टर डिजीज नाशक सिंथेटिक पेराथाराड इस केमिकल का मिश्रण कालाजार प्रभावित घरों के छिड़काव के लिए 49 बलों को तैनात किया गया है. इन ब
लों को 17 प्रखंडों में घर- घर जाकर छिड़काव करने का आदेश दिया गया है.18 लाख 94 हज़ार 272 इससे लाभान्वित होंगे. छिड़काव के बाद उनके घरों में कालाजार बीमारी की सम्भावना समाप्त हो जाएगी.
छिड़काव से नहीं होता कोई दुष्प्रभाव
कालाजार से बचाव के लिए प्रभावित गांव में सिंथेटिक पैराथायराइड का स्प्रे किया जाता है. इस सम्बंध में डीएमओ ने लोगों को जागरूक कर दे पर बल दिया बताया कि अधिकांश लोग अपने घरों में छिड़काव नहीं कराना चाहते हैं उन लोगों को लगता है कि छिड़काव कराने से दुष्प्रभाव होगा लेकिन सिंथेटिक पैरासाइट का स्प्रे कराने से कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है उल्टे इससे लोगों को कालाजार नामक रोग से मुक्ति मिल जाती है. डीएमओ का कहना है कि छिड़काव के दो-तीन महीने के बाद लोगों को घर में पेंटिंग नही कराना चाहिए. लोगों को बेडरूम, पूजा घर, गौशाला आदि सभी में केमिकल का छिड़काव करना चाहिए.

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …